शकुन्तला विद्यालय रामनगर में प्रार्थना सभा के दौरान बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ ‘हिन्दी दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, *जिसमें हिन्दी की गौरवमय यात्रा का परिचय कराते हुए भाषण, मुहावरों पर आधारित प्रश्नोत्तरी, कविता वाचन एवं एकांकी प्रस्तुत की गई।* साथ ही शिक्षकों द्वारा विविध रसों पर आधारित कवि सम्मेलन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर *शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर माननीय संजय ओझा जी ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा* — “हिन्दी को केवल बोलें नहीं, हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी में विचार करें और इसे गर्व से स्वीकार करें। भाषा तब तक जीवित रहती है, जब तक उसके बोलने वाले उसे गर्व के साथ अपने जीवन में जीवित रखते हैं।”