“लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर” : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित विधानसभा परिसर एवं सदन की कार्यवाही के अवलोकन का सौभाग्य शकुंतला विद्यालय रामनगर के कक्षा 11वी एवं 12वी के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र के जुझारू विधायक श्री रिकेश सेन जी के माध्यम से प्राप्त हुआ । इस शैक्षणिक भ्रमण के सर्वोसर्वा शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉक्टर चरण दास महंत जी, शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी के साथ स्मृति चिन्ह के साथ भेट की | इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक विषय पर चल रहे वाद-विवाद की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया तथा विधानसभा की पुस्तकालय, कैंटीन व पूरा परिसर देखा |