केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE )के द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व के 30 से अधिक देशों ने भाग लिया । शकुंतला विद्यालय के 249 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के सहभागी बने । तृतीय चरण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कक्षा ग्यारहवीं के सूर्यांश साहू ने अपनी बौद्धिक क्षमता और तार्किक प्रज्ञा का परिचय देकर सातवां स्थान अर्जित किया । अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड संस्थान (दिल्ली)ने सूर्यांश साहू को अतिथि रूप में बुलाया गया। श्री कविंदर गुप्ता जी (महामहिम उपराज्यपाल ,लद्दाख) एवं डॉ विजय कुमार सारस्वत (माननीय सदस्य नीति आयोग) मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यांश को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। शाला परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।